G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के आलीमऊ मजरे मऊपारा निवासी 54 वर्षीय प्यारेलाल की ठंड लगने से मौत हो गई। भाई रामपाल ने पुलिस को सूचना। थानाध्यक्ष के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मऊपारा इलाके के रहने वाले 54 वर्षीय प्यारेलाल पासवान बीती रात गांव के पास ही खेत में पानी लगाने गया था। जहां उसे ठंड लग गई। ठंड लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे सदर के लिए रेफर कर दिया गया।हालत गंभीर देखते हुए सदर से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया।इलाज के दौरान प्यारेलाल पासवान की मौत हो गई ठंड से हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पांच बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो गई है।थाना अध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share