G-FG6935EM07

उतार प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में आज सुबह अपने घर की छत पर धूप सेक रही महिला को बंदर ने धक्का देकर छत से नीचे गिरा कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हालात गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी स्वर्गीय श्याम लाल की 83 वर्षीय पत्नी सुंदरी देवी आज सुबह अपने घर की छत पर बैठी धूप ले रही थी। तभी अचानक छत पर आए बन्दर ने उसको छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

जिससे सुंदरी देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज।के।लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से के ईएमटी रोहित कुमार पायलट बिंदा के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share