उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित सुल्तान नगर बड़ा पुल के समीप लोडर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी फूलचंद का 25 वर्षीय पुत्र शुभम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित सुल्तान नगर बड़ा पुल के समीप पहुंची।

तभी लोडर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलट संतोष कुमार ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share