G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन, बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के सरैला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी भोला निषाद का 25 वर्षीय पुत्र नीरज निषाद बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद किसी काम से आया था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप पहुंचा। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।जिससे नीरज रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share