G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अन्तर्जनपदीय 03 शातिर वाहन चोरों को औंग थाने की पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत वाहन चोरी के मुकदमें का खुलासा करते हुए गिरफ्तार कर कब्जे से 10 चोरी की मोटर साइकिल व 03 अदद तमंचा एवं कारतूस बरामदा किया गया।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के निकट पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये चलाये गये विशेष अभियान में आज 02 दिसम्बर को पुलिस द्वारा औग बाजार से चोरी की गयी मोटर साइकिल UP71 AU5217 जिसके सम्बंध में थाने पर पंजीकृत मु0अ0स0 140/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उसका खुलासा करते हुए चोरी से सम्बंधित मोटरसाइकिल व घटना में प्रयोग की गयी मोटर साइकिल संख्या UP71 AQ7186 सुपर स्प्लेन्डर, 03 अदद मोबाइल, 02 अदद तमंचा 315 बोर 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ तीन अन्तर्जपदीय शातिर वाहन चोर 1. अंकित पुत्र सुरेश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम लच्छीखेडा रानी ताला थाना बकेवर, 2. अखिलेश कुमार उर्फ अखिल पुत्र राजेन्द्र निवासी लच्छीखेडा रानी ताला थाना बकेवर उम्र करीब 21 वर्ष व 3. सोहित पासवान पुत्र राम नरायण निवासी कोटिया देवमई थाना मलवा उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर पीएनसी प्लाट के खण्डहर छिवली में छिपा कर रखी गयी 08 अदद मोटर साइकिलों को बरामद किया गया। बरामद मोटर साइकिलों में से थाना मलवां क्षेत्र से दिनांक 28.11.2024 को चोरी गयी प्लेटिना व जनपद बांदा के थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 895/2024 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मोटर साइकिल न0 UP90 Q4567 बरामद हुई है। विधिक कार्यवाई के बाद मुकदमें अपराध धारा 317 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share