उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी गाँव के समीप रविवार की देर रात आटो रिक्शा से गिरे युवक को विपरीत दिशा आ रहे अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के सदर कोतवाली के वान तालाब सीतापुर निवासी स्व0 कामता सिंह का 36 वर्षीय पुत्र जयन्त कुमार अपनी पत्नी प्रियंका सिंह आठ वर्षीय पुत्री पीहू व डेढ वर्षीय रूही के साथ आटो बुक कर गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी योगेन्द्र सिंह के पुत्र की शादी में शामिल होने आये थे। बताते हैं कि कार्यक्रम निपटने के बाद जयन्त कुमार अपनी पत्नी व बच्चो को वहीं छोडकर अपने साले पुत्र रौनक को लेकर आटो रिक्शा से वापस जा रहा था। जैसे ही यह लोग कुछ दूर पहुंचे तभी अचानक आटो का दरवाजे खुल जाने से जयन्त कुमार रोड पर जा गिरा उसी विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल हो उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यरी हाउस में रखवा दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

