उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरापुर गाँव में रविवार की रात संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार चकमीरापुर गांव निवासी दीपक की 23 वर्षीय पत्नी जानकी देवी ने रविवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मृतिका मायका कानपुर के पंचवटी विनायकपुर बताया जा रहा है। जिसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। युवती के आत्महत्या किये जाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share