उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों जोगा गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों जोगा गांव निवासी धर्मेंद्र के 20 वर्षीय पुत्र बलबीर को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाल दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही साथ आये परिजन उसको प्राइवेट एंबुलेंस से कानपुर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

