G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवाँ गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव निवासी स्व. राजाराम के 50 वर्षीय पुत्र मोहन लाल के लड़के का आज तिलक समारोह का कार्यक्रम है। उसी की खरीदारी के लिए वह बिंदकी कस्बा आया था।

खरीदारी कर वापस जब घर लौट रहा था तभी रास्ते में उसका ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार राजा राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share