उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पसरेठा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पसरेठा गांव निवासी फूलचंद अपनी 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को बाइक पर सवार कर बीती रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार उसकी पत्नी घायल हो गई, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share