उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छीछा गांव निवासी स्वर्गीय लाल का वर्षीय पुत्र नोखे लाल जो पेसे से रिक्शा चालक है वह आज अपना रिक्सा लेकर सवारी की तलाश में निकला था।

जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव के समीप पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्सा चालक घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

