उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कांटी गांव के समीप शादी समारोह से लौट रहा बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी धरम राज का 30 वर्षीय पुत्र राजेश बीती रात बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के मंडा सरांय एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

वहां से लौटते समय जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के कांटी गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

