उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विश्व दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवम समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जिले के परषदीय विद्यालयो में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों की खेल कूद एवं सांस्क्रतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार कुशवाहा व प्राचार्य डायट द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवम माल्यार्पण कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया। और इस कार्यक्रम का संचालन विकास खण्ड अशोथर के ब्लांक अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डायट संजय कुमार कुशवाह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराते हुए कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी के निर्देशन में कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था के तहत कराया जा रहा है। और उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेल कूद एवं सांस्क्रतिक प्रतियोगिता में जिले से कुल 200 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित कियागया। जिससे पुरुस्कार पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। वही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी के निर्देशन में कार्य क्रम की समस्त व्यवस्था जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरुण कुमार मिश्र द्वारा की गई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी सभी दिव्यांग बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। और आये हुए सभी बच्चों व अभिभावकों एवम स्पेशल एजुकेटर को लंच पैकेट दिया गया।वही खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय जय सिंह कार्य क्रम में पूरे समय उपस्थित रहे। और आये हुए बच्चों एवं अभिभावकों को अभिप्रेरित किया गया। वही प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक आदित्य पांडेय व स्पेशल एजुकेटर आशुतोष मिश्र के अलावा सभी विशेष शिक्षकों ने सहयोग कर कुल 10 प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। इस मौके पर अनिल तिवारी, अशोक कुमार, विनोद कुमार, विजय यादव, महेंद्र सिंह, माधवी देवी, आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

