G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में संदिग्ध अवस्था में किशोरी का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया।घटना स्थल पर एसएसपी , सीओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस फोर्स मौके पहूंच कर जांच करते हुए बड़ी मशक्कत से कुए से किशोरी का शव निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार को हथगाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इटैली मदारपुर गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी 29 तारीख से घर से लापता हुई थी।

परिजन किशोरी की खोज में लगे हुए थे उसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को गांव के पास पानी से भरे एक कुएं में किशोरी की लाश पड़ी होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मिली। उसके बाद स्थानीय की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए कुँए से शव को बाहर निकाला गया तभी किशोरी के शव की शिनाख्त हुई। जब परिजनों ने शव को देखा तो रो-रोकर सभी का बुरा हाल होने लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जिस परिस्थिति में किशोरी का शवक कुएं में पड़ा हुआ था, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ किसी अनहोनी वारदात को भी अंजाम दिया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले में कोई भी व्यक्ति खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में एसएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि शव को कुँए से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाई की जायेगा। हथगाम थानाध्यक्ष ने कहा कि किशोरी शव जंगल के एक कुए से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्यवाई की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share