उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के कर्मचारी व प्राइवेट एंबुलेंस चालको की मिली भगत से मरीज़ों के तीमारदारों का शोषण बदस्तूर जारी है। घायल अवस्था में तीमारदार अपने मरीज़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इस उम्मीद के साथ आता है। कि उसके मरीज़ को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा मगर ट्रामा सेंटर पहुंचने पर उसका भरम दूर हो जाता है। जब प्राइवेट एम्बुलेन्स चालको की मिली भगत से ट्रामा सेंटर में कर्मचारियों द्वारा उसको शहर के किसी प्राइवेट हास्पिटल पहुंचा दिया जाता है। दो चार दिन प्राइवेट अस्पताल में अपना शोषण करवाने के बाद पुनः जिला अस्पताल की शरण मे लौट आता है।

आज भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया जहाँ खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी पुराईन गांव निवासी राम राज पाल का 22 वर्षीय पुत्र लवलेश कुमार बाइक पर बच्चों को सवार कर स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक बुधवन ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी डीसीएम ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक लवलेश कुमार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको सरकारी 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालको और ट्रामा सेंटर कर्मचारियों ने उसके परिजनों को गुमराह कर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया।

इसी तरह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी राम प्रकाश का 24 वर्षीय पुत्र कृष्ण बाबू जो सब्जी बेचने का काम करता है। आज सुबह वह बाइक पर सवार होकर खागा सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीद कर बाइक से वापस लौट रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाने के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें कृष्ण बाबू घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अरुण कुमार व पायलट सौरभ के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राइवेट एंबुलेंस चालको और ट्रामा सेंटर कर्मचारियों ने उसके परिजनों को गुमराह कर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया। यह खेल कर्मचारियों की मिली भगत से बराबर चल रहा है तीमारदार लुट रहा है ज़िम्मेदार मौन बने है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

