उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में आज सुबह पत्नी से झगड़ा कर पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी मानसिंह का 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार का अपनी 28 वर्षीय पत्नी अंजू देवी से विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने अरुण कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ आए अरुण कुमार के पिता मानसिंह ने बताया कि हमारे पुत्र अरुण कुमार और बहू अंजू देवी से एक तीन वर्षीय पुत्र शीवान व एक वर्षीय पुत्री शिवांशी है। शादी के बाद से ज्यादातर हमारी बहु अपने मायके में रहती है। इसी बात को लेकर आज उसके पति ने मायके जाने से मना किया। तभी दोनों के बीच विवाद हो गया और पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share