उत्तर प्रदेशफतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधवन ओवर ब्रिज के समीप डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छीमी पुराईन गांव निवासी राम राज पाल का 22 वर्षीय पुत्र लवलेश कुमार बाइक पर बच्चों को सवार कर स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक बुधवन ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी डीसीएम ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक चालक लवलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक परिजनों को गुमराह कर उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share