उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित उज्वाला सिंह डिग्री कॉलेज के समीप बीए की छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धरमदास पुर गांव निवासी कामता प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्र महिमा जो कोतवाली क्षेत्र में स्थित उज्ज्वला सिंह डिग्री कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा है।

आज सुबह स्कूल पढ़ने आई थी जब वह स्कूल के समीप पहुंची तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मोहर्रम अली व पायलट अभिषेक के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

