G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाने के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी राम प्रकाश का 24 वर्षीय पुत्र कृष्ण बाबू जो सब्जी बेचने का काम करता है। आज सुबह वह बाइक पर सवार होकर खागा सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीद कर बाइक से वापस लौट रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाने के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें कृष्ण बाबू गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अरुण कुमार व पायलट सौरभ के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक घायल के परिजनों को गुमराह कर उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share