उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड अंदौली पुलिया के समीप अपने घर की छत से सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड अंदौली पुलिया के समीप निवासी रामदास गुप्ता की 38 वर्षीय पत्नी सीमा गुप्ता आज सुबह अपने घर की छत पर थी।

तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share