उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गाँव में संदिग्ध अवस्था में तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतका के भाई ने पति व सास पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार नरोत्तमपुर गांव निवासी पद्युम्न नारायण की 23 वर्षीय पत्नी शीलू की मंगलवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई विजय पाल सिंह निवासी बरैचा थाना खखरेरू ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही सास व पति आए दिन उसे दहेज के लिए मारते-पीटते थे। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व जीजा ने पचास हजार रूपए मांगे थे। कुछ दिन बाद देने के लिए कहा था लेकिन जीजा को सबर न हुआ और मंगलवार की शाम उसकी गर्भवती बहन को मारापीटा। जिससे उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share