उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसानों को बेहतर किस्म के रोग रहित सब्जियों के पौधे उपलब्ध कराने के लिए जनपद फतेहपुर में निर्माणाधीन 02 मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजीटेबल (हाईटेक नर्सरी) जिसमें से एक का निर्माण कार्य कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में चल रहा तथा दूसरी हाईटेक नर्सरी राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र / पौधशाला रमुवा पंथुवा में निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है जिसमें पौध उत्पादन का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। जिसका संचालन रमुवा पंथुवा के स्वयं सहायता समूह गंगा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। जनपद के कृषक उक्त हाईटेक नर्सरी का लाभ उठाते हुए बेमौसम उन्नत किस्म की सब्जी पौध बेहन को तैयार कराकर अपने खेतों में रोपण करते हुए समय से पूर्व सब्जियों को तैयार कर बिकी करते हुए अधिक आय प्राप्त कर सकते है। अधिकारीगणों का मानना है कि आधुनिक तकनीकि से तैयार की जाने वाली सब्जी की पौध से उत्पादन अच्छा होगा तथा नवीन तकनीकी से खेती करने के साथ-साथ नये अनुभव प्राप्त होंगें।
जनपद के इच्छुक कृषक जायद मौसम की हाइब्रिड शाकभजी बेहन की दर 200/- प्रति सैकडा की दर से प्राप्त कर सकते है, यदि कृषक स्वयं बीज उपलब्ध कराते है तो 100/- प्रति सैकडा की दर से अग्रिम बुकिंग करा सकते है। विभागीय कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी कार्यालय विकास भवन के कमरा सं0 138-139 में उपस्थित होकर व क्षेत्रीय प्रभारियों विकास खण्ड देवमई एवं मलवा के मो०सं० 9919779564, विकास खण्ड बहुआ एवं असोथर के मो० सं० 9450261275, विकास खण्ड अमौली व खजुहा के मो०सं० 9140136988, विकास खण्ड तेलियानी, हथगांव एवं ऐराया के मो०सं० 9452073794, विकास खण्ड धाता एवं विजयीपुर के मो०सं० 8756291705 एवं विकास खण्ड हस्वा एवं भिटौरा के मो० नं0 7652088495 पर प्राप्त कर सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share