उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जफरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे परिजनो का रो रो कर हाल।बेहाल होता रहा। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के बिंदकी ललौली मार्ग में रावतपुर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय गोलू पुत्र होरीलाल पासवान और 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी दुर्गागंज थाना औंग की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गोलू और जितेंद्र एक ही बाइक में बैठ कर जाफराबाद गांव से ललौली कस्बे एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

