उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में कृषि सूचना के सुद्धीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकास खंड स्तरीय रवि गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला का आयोजन खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नई तकनीकी से कृषि किए जाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अच्छी खेती करने से अच्छी उपज की पैदावार होती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मिट्टी का परीक्षण कराते रहना चाहिए और सही मात्रा में खाद पानी बीज का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने जैविक खेती करने के लिए किसानों को बल दिया। विषय वस्तु विशेष विनय कुमार ने उपस्थित किसानों को कृषि से संबंधित तमाम जानकारियां दी। संजय सिंह एडीओ पी पी ने किसानों को बताया कि चना, मटर, मसूर की बुआई रवि की फसल में की जाती है। बुआई से लेकर मटर में फली आते समय तक अच्छी देखभाल करनी चाहिए। इसी तरह उन्होंने उरद मूंग की फसलों के बारे में भी जानकारी दी। इतना ही नहीं फल तथा सब्जियों के उगाने के साथ-साथ गन्ना की खेती करने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया और तमाम तरह के उपाय बताएं। सरसों में लगने वाले माहू व गेहूं में लगने वाला काला रोग तथा दीमक के बचाव की तमाम तरह की जानकारी दिया। इसी के साथ-साथ सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र मिश्रा ने कीटनाशक लगने वाले रोग के बारे में भी जानकारी दिया। बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने जैविक खेती किए जाने पर विशेष बल दिया। इसी के साथ-साथ खेती सुधार, पोषण तत्व प्रबंधन, भूमि संरक्षण जैसी योजनाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह के अलावा प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में आए क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ विनय कुमार,एडीओ कृषि देवेंद्र मिश्रा ,एडीओ कोआपरेटिव राजबली, एडीओ पीपी संजय सिंह, केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, अमरीश सिंह भदौरिया, बृजेश विश्वकर्मा, कुंदन सिंह, विक्रम सिंह सहित क्षेत्र के प्रधान व किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

