उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गाँव में मंगलवार की देर रात घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। जिससे छप्पर के नीचे सो रहा वृद्ध आग की चपेट के आ गया। जब तक परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसकी आग से जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार करसवां गांव निवासी स्व. फगुना का 70 वर्षीय पुत्र जगतपाल अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। तभी अचानक छप्पर में आग लग जाने से चपेट में आ गया। जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते तब तक उसकी जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share