G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा 12 मील के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के मीर मऊ गांव निवासी दया शंकर का 50 वर्षीय पुत्र मैकू उसका 10 वर्षीय पुत्र शोनु गाँव निवासी गोविंद का 18 वर्षीय पुत्र विमलेश राम शरन का 10 वर्षीय पुत्र राजा, रामजी का 30 वर्षीय पुत्र अमरू उर्फ अम्बु , कालिका का 12 वर्षीय पुत्र अरुण, गौरी शंकर का 10 वर्षीय पुत्र शुभम सभी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर रायबरेली जनपद के घरवारा थाना क्षेत्र के कटघर विषराम का पुरवा ( मढ़ाऊवा ) गाँव शादी समारोह में सामिल होने गए थे।

वहाँ से रात 12 बजे वापस घर लौटते समय जब उनकी बोलेरो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गाँव के समीप 12 मील पर पहुंची। तभी ट्रैक्टर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मैकू की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर बाकी सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वही साथ आए परिजन मैकू को कानपुर न ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share