G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित उसरैना गांव के समीप रोड पार कर रही दो महिलाओं को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अलग-अलग एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत एक को मृत घोषित करते हुए दूसरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आशिकपुर औरैया गांव निवासी राजेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी प्रभादेवी व गांव निवासी पवन की 30 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी दोनों थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित उसरैना गांव के समीप रोड पार कर रही थी।

तभी रोड से निकले कंटेनर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया। कंटेनर की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई तो मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट सौरभ ने प्रभादेवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत प्रभादेवी को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यरी हाउस में रखवा दिया। वहीं दूसरी एंबुलेंस से सुषमा देवी को भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share