उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरई खुर्द गांव निवासी राम भवन का 30 वर्षीय पुत्र संजीत एडवोकेट बीती देर शाम कचहरी से फारिग होकर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित बिलन्दा गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share