G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेसन रोड सिविल लाइन कचहरी के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार देवर भाभी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव निवासी रामबली का 30 वर्षीय पुत्र अमरदीप अपने भाई ज्ञानदीप की 32 वर्षीय पत्नी प्रीति सिंह को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम से आया था।

जब उसकी बाइक स्टेशन रोड सिविल लाइन कचहरी के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक अमरदीप व उसकी भाभी प्रीति सिंह दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों का इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share