G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नानी-नाती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर करती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी छत्रपाल की 55 वर्षीय पत्नी बड़की देवी अपने 18 वर्षी नाती आदित्य के साथ बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रही थी। जब बाइक कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में पहुंची।

तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक आदित्य व बाइक पर बैठी उसकी नानी बड़की देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share