उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित शनि मंदिर के समीप चार पहिया वाहन ने ई-रिक्से को टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्सा पलट गया रिक्से पर सवार तीन मासूम घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला निवासी फारुख अली की 7 वर्षीय पुत्री फातिमा 9 वर्षीय दूसरी पुत्री फरा व 8 वर्षीय पुत्र फरद अली अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने ई-रिक्शा पर सवार होकर मिड लैंड मैरिज हॉल जा रहे थे।

जब ई-रिक्शा जीटी रोड पर स्थित आबूनगर के आगे शनि मंदिर के समीप पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए निकल गया। चार पहिया वाहन की टक्कर से रिक्शा पलट गया जिससे रिक्शे पर सवार फातिमा, फरा, फरद अली तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

