G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चकमदा गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोकलपुर गांव निवासी मानसिंह यादव का 23 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र यादव बाइक पर सवार होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव अपने मामा के घर जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चकमदा गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दीपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share