उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में बाइकों की हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला निवासी राघवेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी पूनम अपने पुत्र अनुराग के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकली थी। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में पहुंची। तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी पूनम देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share