G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बा के समीप बुधवार की देररात चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी कल्लू पासवान का 45 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान बुधवार की रात शादी समारोह से वापस जा रहा था। जब वह गाजीपुर कस्बा के सरकारी देशी ठेका के समीप पहुंचा तभी पीछे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share