उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के छविनाथपुर गाँव मे तबियत खराब होने पर महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया तो कानपुर में भर्ती कर इलाज कर रहे थे। तभी रात में उसकी इलाज के दौराम मौत हो गयी। वहीं मृतका के पिता ने पति पर मारने पीटने का आरोप लगाया जिसके चलते जहर खाकर उसने जान दे दी। जानकारी के अनुसार छविनाथपुर गांव निवासी शैलेश उर्फ शैलेन्द्र मौर्या की 25 वर्षीय पत्नी हेमा मौर्य की हालत बिगडने पर उसे अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर ले गये। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजन शव लेकर वापस घर आ गये और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लुए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका के पिता गोविन्द ने बताया कि उसकी पुत्री पति आये दिन मारता पीटता था। एक सप्ताह पूर्व कास्टमेटिक की दुकान खोलने के लिए पच्चीस हजार रूपया ले गया। बाद में दामाद फिर उससे पैसे की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को मारापीटा जिसके चलते उसने जहर खा लिया था। जिसके उसकी मौत हो गयी। उसने बताया कि पोस्ट मार्टम के बाद दामाद सास सुमन देवर शिवम ससुर जयनरायन के खिलाफ थाने में तहरीर देगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

