G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लोधीगंज में प्रयागराज से लॉ की परीक्षा देकर वापस आ रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी शिवमोहन का 24 वर्षीय पुत्र आशीष अपने साथ ज्ञानेन्द्र कुमार पाल पुत्र राधेश्याम 25 के साथ बाइक से दोनो लोग प्रयागराज लॉ की परीक्षा देने गये थे।

शाम लगभग 4 बजे परीक्षा देकर फतेहपुर लौटते समय जैसे ही बाइक लोधीगंज एनएच 2 में पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लॉ के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा।

आनन-फानन में दोनो घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने जांच के उपरांत दोनो को मृत घोषित करते हुए दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share