G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो गाँव के समीप पिकअप और बाइक की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी ब्राम्भ प्रकाश तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र प्रशांत उर्फ गिरीश तिवारी व गाँव निवासी राकेश मिश्रा का 30 वर्षीय पुत्र ऋषि कांत उर्फ आशीष मिश्रा बाइक पर सवार होकर गाँव से गाजीपुर कस्बा किसी काम से जा रहे थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के इन्द्रो गाँव के समीप पिकअप की टक्कर से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत एक कुमरत घोषित करते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं वहीं घायल प्रशांत तिवारी ने बताया हम लोग एक ही बाइक पर सवार होकर गाजीपुर कस्बा जा रहे थे जब हमारी बाइक थाना क्षेत्र के इन्द्रो गाँव के समीप पहुंची तभी पिकअप नम्बर UP 90 KT 3777 ने हमारी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे हम लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने आशीष को मृत घोषित करते हुए हमको भर्ती कर हमारा इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share