उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में बीती रात घर में परिवार संग जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा युवक बिस्तर में अचानक लगी आग से गंभीर रूप से झुलस गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी चंद्र भूखन मौर्य का 30 वर्षीय पुत्र सोहन मौर्य बीती रात परिवार संग जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। तभी अचानक बिस्तर में लगी आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं अस्पताल साथ आये परिजनो ने बताया बीती राज सोहन का परिवार जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। सोहन के पिता भूखन मौर्य को बीड़ी पीने की आदत है। रात में उन्होंने बीड़ी पिया बीड़ी को वही फेक दिया। जिससे बिस्तर में आग लग गई उसी आग की चपेट में आकर सोहन गंभीर रूप से झुलस गया तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

