उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के भखनने गांव में घर के बाहर खेल रही बालिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी बबलू साहू की 7 वर्षीय पुत्री अंशिका खागा कोतवाली क्षेत्र के भखनने गांव में अपने नाना सोहनलाल साहू के घर गई थी।

तभी ननिहाल में घर के बाहर खेलते समय रोड से निकली बाइक ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share