उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव निवासी घनश्याम लोधी के 24 वर्षीय पुत्र पवन कुमार लोधी ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब पवन कुमार को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

