उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाने के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी रामकेश का 24 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाने के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

