उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खुशवंत राय नगर में मकान में हो रहे प्लास्टर में राजगीर के साथ लगे दो मजदूर बल्ली टूटने से छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव निवासी रामचंद का 23 वर्षीय पुत्र अखिलेश व राधा नगर निवासी राजेश सिंह का 32 वर्षीय पुत्र राजू राधा नगर थाना क्षेत्र के खुशवंत रांय नगर मोहल्ले में मकान में हो रहे प्लास्टर में राजगीर के साथ मजदूरी में लगे थे।

तभी पाड़ में लगी बाली टूट गई और दोनों मजदूर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर घायलो का इलाज शुरू करते उससे पहले ही प्राइवेट एंबुलेंस चालक साथ आये घायलो के परिजनों को गुमराह कर घायलो को शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share