G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जमूपुर चौराहे के समीप डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी रामगोपाल कोरी का 50 वर्षीय पुत्र रामबरन कोरी साइकिल पर सवार होकर घर से सब्जी लेने गया था। जब वह सब्जी लेकर वापस घर लौट रहा था तभी डंपर ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रामबरन गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share