G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी राजिश का 21 वर्षीय पुत्र सलीम व गांव निवासी स्वर्गीय बफाती का 40 वर्षीय पुत्र शमशाद आज सुबह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब उनकी बाइक गांव से बाहर पहुंची तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में सलीम और शमशाद दोनों घायल हो गए, हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शमशाद को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए सलीम को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share