G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर लूट, टप्पेबाजी व चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियो को गिरफ्तार उनके कब्जे से 86,500/- रुपये नगद, चोरी व लूट का सामान व दो अदद तमंचा व कारतूस एवं घटना में उपयोग की गई चार अवद मोटर साइकिल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में खागा पुलिस टीम द्वारा 09 को चेकिंग के दौरान कोतवाली पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 328/2024 धारा 318 (4)/303(2) BNS थाना खागा, फतेहपुर 2. मु0अ0सं0 336/2024 धारा 303(2) BNS से सम्बन्धित आरोपी कासिम अली पुत्र सत्तार निवासी ग्राम करसुआ थाना खागा उम्र करीब 20 वर्ष, सुहैल उर्फ साहिल पुत्र मुस्तकीन उर्फ गुड्‌डू निवासी ग्राम दरियापुर थाना हथगांव हालपता ग्राम करसुआ थाना खागा, अशोक पुत्र शिवमोहन निवासी शाहपुर थाना हथगांम, शेरखान मोहम्मद पुत्र भोला निवासी करसुआ थाना खागा, अब्दुल पुत्र कल्लन निवासी करसुआ थाना खागा, सक्षम गुप्ता पुत्र हरि नारायण गुप्ता निवासी सर्राफा बाजार थाना खागा उम्र करीब 20 वर्ष, कल्लू पुत्र राजबहादुर निवासी सेमरहा धाना हथगांम, उम्र करीब 50 वर्ष को मय चोरी हुए माल मशरुका 86,500 रुपये नगद तथा गैस सिलेण्डर, एक अदद नोकिया मोबाइल फोन, एक अदद सोने का लाकेट व एक जोड़ी चाँदी की पायल, दो अदद तमचा 315 बोर व 3 अदद जिन्दा कारतूस व घटना में उपयोग 4 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अपराध धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी कासिम अली, सुहैल उर्फ साहिल 3. अशोक 4. शेरखान मोहम्मद, अब्दुल, सक्षम गुप्ता, कल्लू को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share