उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बंगला मजरे गजईपुर गांव का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां पीड़ित ससुर ग्रामीणों के साथ जिला अधिकारी की चौखट पहुंच शिकायती पत्र देकर बहु से जान का खतरा बताते हुए दबंगई पूर्वक मकान और खेतों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। जाफरगंज के बंगला मजरे गजईपुर निवासी रंगबहादुर ने जिला अधिकारी रविंद्र सिंह को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके चार पुत्र हैं जिसमें अखिलेश रामचंद्र, राम लखन और गजवेन्द्र। पीड़ित ससुर जंग बहादुर ने बताया कि उनके सबसे बड़े पुत्र अखिलेश की शादी 2007 में घाटमपुर कानपुर की रहने वाली रानी देवी के साथ किया था। शादी के बाद सभी बेटों को खेत और मकान में हिस्सेदारी करते हुए बटवारा कर दिया था। तब से ही अखिलेश और उसकी पत्नी अलग मकान में निवास करते हैं। सन 2023 में उनके बड़े बेटे अखिलेश की सर्प दंश से मौत हो गई, मेरी बहु रानी देवी अपने बंटवारे की मिले खेतों पर खेती किसानी कर थी। लेकिन उसके गांव घाटमपुर की रहने वाली नेताइन माया देवी और उसके कुछ दबंग साथी बहू के घर आकर रहने लगे और दबंगई पूर्वक तीन बेटों के हिस्सों पर भी कब्जा कर मकान से उन्हें मारपीट कर बाहर निकाल दिया। इसलिए तीनों बेटे गुजरात और मुंबई में मजदूरी करने लगे अब मुझे भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। और मुझे खेती और मकान अपने नाम करने की धमकी दे रही है। मकान और खेत नाम न करने पर मुझे फर्जी मुकदमों में फंसने की धमकी दे रही है। वही इस मामले पर जिला अधिकारी रविंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

