फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतहा पर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत एक को घोषित करते हुए दो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के छतहा पर गांव निवासी राजा राम का 40 वर्षीय पुत्र राजेश अपनी 38 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी और थाना क्षेत्र के चक अली ताहिरपुर गांव निवासी हंसराज के 24 वर्षीय पुत्र भूप सिंह को बाइक पर सवार कर शहर एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतहा पर गांव के समीप पहुंची। तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत राजेश कुमार को मृत घोषित करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा कर घायल भूप सिंह और सावित्री देवी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

