उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मंशा का पुरवा गांव में घर के समीप स्थित बाग में काम कर रहे बृद्ध को मक्खियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो बृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंशा का पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय राजा राम का 65 वर्षीय पुत्र राम शरन अपने घर के समीप स्थित बाग में काम कर रहा था।

तभी मधु मक्खियो ने हमला कर हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो बृद्ध राम शरन को इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

