G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अस्ता गांव के समीप खेत से घर लौट रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे किसान रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अस्ता गांव निवासी स्वर्गीय राम चरण का 65 वर्षीय पुत्र शिव राम गांव के समीप स्थित अपने खेत गया था।

जब वह घर लौटने लगा तभी रास्ते मे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से शिवराम रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share