उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवइया गांव के समीप बाइक सवार को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए दो गंभीर रूप से घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ का 60 वर्षीय पुत्र कल्लू गांव निवासी महाराज दीन का 30 वर्षीय पुत्र अमित और गाँव निवासी स्वर्गीय राम भवन का 45 वर्षीय पुत्र सज्जन तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के मवइया गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग रोड पर गिर कर घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अमित को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल कल्लू और सज्जन को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

वहीं मामूली रूप से घायल अमित ने बताया की एक दिन पूर्व सज्जन के पिता का स्वर्गवास हो गया था। उनका अंतिम संस्कार भिटौरा घाट पर हुआ था आज हम लोग भटौरा गंगा घाट उनकी अस्थियां लेने गए थे वहां से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

